कोरबा । 3 नवंबर को संगठन चुनाव हेतु संगठन जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडेय के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा (छ.ग.) कोर कमेटी की बैठक भाजपा कार्यालय कोरबा मे आहुत की।
आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडेय, सहायक चुनाव अधिकारी संजय भावनानी, सहायक चुनाव अधिकारी गोपाल मोदी की उपस्थिति में संम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सहमति से विचार विमर्श कर मंडल चुनाव अधिकारियों एवं सहयोगियों के नाम पर निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर, कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष जोगेश लांबा जी, अशोक चावलानी, राजेन्द्र पांडेय महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, आरिफ खान, हित्तानंद अग्रवाल, डॉ. आलोक सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में सभी की सर्व सहमति से निर्णय की सूची प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया तथा उनके अनुमोदन के बाद सूची मीडिया में जारी की गई है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा ने दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















