खंडहरनुमा भवन में मिला चोरी का चांवल व राशन
कोरबा-पाली। जिले के पाली में चोरी की वारदात में लगातार इजाफा हो रहा है. चोरों के हौंसले इतने बुलन्द है कि बीते रात पाली थाने के पीछे कुम्हार मोहल्ले में चोरी की नियत से एक घर में घुसे युवक को मोहल्ले वासियों ने पकडक़र पुलिस को सौंपा। पुलिस ने नशे में मिले युवक को पूछताछ के बाद उसके घर छोड़ दिया लेकिन घर से निकल कर उसने फिर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरी की 5 घटनाओं की पाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है।
प्रार्थियों ने बताया कि कुम्हार मोहल्ले में सुमित्रा कुम्हकर के निवास में रात में खटपट की आवाज पर पड़ोसी की नींद खुल गई उसने मोबाइल से अपने कुछ अन्य पड़ोसियों को इसकी सूचना देते हुए घेरा बंदी की और नाबालिग युवक को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस पूछताछ कर रात का हवाला दे उसके घर छोड़ कर आ गई। यह नाबालिग पटेल पारा में 2 जगह चोरी कर घटना को अंजाम देने के बाद वही खंडहरनुमा भवन में चोरी किए समान को छुपा कर चोरी किए गए गद्दा में सो गया।
सुबह प्रार्थी ने जब पुलिस को चोरी की सूचना दी तो खोजबीन में नाबालिग सोते मिला। बाद में वहां से फरार हो गया। नशे की लत में किशोरवय युवा चोरी जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी भी ऐसी कि घर का ना तेल बचा रहे हैं ना चांवल! जो भी हाथ में आ रहा है. उसे ये चोर निशाना बना रहे हैं। लगातार चोरी की घटना ने पाली पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















