बोनस नहीं मिलने से नाराज एसीबी कोरबा के कर्मियों ने काम बंद कर किया जोरदार प्रदर्शन

कोरबा । दिवाली पर्व के पहले बोनस नहीं मिलने से नाराज एसीबी इंडिया लिमिटेड दीपका के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। काम बंद कर वर्कशाप के बाहर गेट में खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि जब तक बोनस नहीं मिलेगा, तब तक काम शुरू नहीं करेंगे। अधिकारियों ने समझाइश देने का प्रयास किया, पर कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे।

एसीबी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को हर वर्ष दिवाली त्योहार के पहले बोनस प्रदान कर दिया जाता था, पर इस बार दिवाली पर्व शुरू हो चुका है और बोनस का वितरण नहीं किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा बोनस को लेकर आनाकानी किया जा रहा है।

इसलिए बुधवार की सुबह आठ बजे से ही एसीबी इंडियन लिमिटेड दीपिका वासरी कंपनी के कर्मचारियों ने में गेट पर काम बंद कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

कंपनी के कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल शुरू करने की जानकारी मिलने पर छत्तीसगढ़ ठेका कामगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष चौहान ने समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। दिवाली उत्सव पर बोनस वितरण नहीं हो जाता, तब तक इनकी काम बंद हड़ताल को पूरा समर्थन रहेगा ।