अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से लापता दो छात्राओं का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर उनकी खोजबीन में लगी हुई है। इधर स्वजन ने किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर जानकारी साझा करने का आग्रह किया है।
बताया जा रहा है कि गांधीनगर थाना क्षेत्र की दो छात्राएं अंबिकापुर के ही एक स्कूल में कक्षा आठवीं की पढ़ाई करती हैं। बीते 25 अक्टूबर की सुबह दोनों छात्राएं घर से स्कूल जाने के नाम पर निकली थी लेकिन वे स्कूल नहीं पहुंची।
शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने अपने स्तर से खोजबीन की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सीसीटीवी कैमरों में दिखी
स्वजनों ने उनकी खोजबीन करते हुए सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों की जांच की तो पता चला वे बनारस रोड की ओर पैदल जा रही थी सीसीटीवी कैमरों का कवरेज जहाँ तक गया वही तक दिखी दोनो छात्राओं का लोकेशन दिखा । उसके बाद किस ओर गई कुछ पता नहीं चला।
न स्कूल पहुँची न घर आखिर गई कहा
जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली आयुषी भगत और साक्षी लकड़ा 25 अक्टूबर की सुबह घर मनेंद्रगढ़ रोड में स्थित घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं।
स्कूल से छूटने के बाद जब दोनों वापस घर नहीं पहुंचीं तो स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।स्कूल में संपर्क करने पर पता चला कि दोनों स्कूल आई ही नहीं थीं। स्वजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज करा दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















