कोरबा । दिनांक 28.10.2024 -02.11.2024 तक दीपावली त्योहार मनाया जाना है जिसके चलते बाजारों में और भीड़ भाड़ वाले स्थानों में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जिसमें कोरबा शहर को 5 सेक्टर में विभाजित कर यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सभी थाना चौकी क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग लगाई गई है। पुलिस के द्वारा एक मैप जारी किया गया है जिसमें बताया गया है की निम्न डायवर्सन पॉइंट लगाया गया है।
ये हैं शहर के 5 सेक्टर
1)कोसाबाड़ी से घंटाघर
2) घंटाघर से सीएसईबी
3) सीएसईबी से सुनालिया
4) सुनालिया से रेलवे क्रॉसिंग
5)रेलवे क्रॉसिंग से सीतामढ़ी
डॉयवर्सन रोड
- ईमलीडुग्गु (गौ माता) तिराहा ।
- सीतामणी तिराहा ।
- शनि मंदिर तिराहा ।
- राताखार सर्वमंगला तिराहा ।
- अग्रसेन तिराहा |
- गुरूघासीदास तिराहा ।
पार्किंग स्थल
- सुनालिया के पास पार्किंग ।
- घण्टाघर ओपन थियटर पार्किंग
- सीएसईबी ग्राउण्ड पार्किंग |
- सुभाष चौक मैदान पार्किंग |
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
