डीएमएफ से कलेक्टर ने मिट्टी कटिंग, फिलिंग सहित अन्य कार्यों के लिए 03 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, नहीं उठाना पड़ेगा जोखिम
कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम अमलडीहा से मालीकछार तक आवागमन को आसान बनाने कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज अमलडीहा से मालीकछार व्हाया- ग्राम बलसेंधा हेतु 03 करोड़ रूपए से अधिक की राशि जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत की है। इस मार्ग में आवागमन आसान होने से ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को एक गांव से दूसरे गांव तक जाने में सहूलियत होगी। वहीं इस क्षेत्र में मौजूद झरने सहित अन्य पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री वसंत ने कोरबा विकासखण्ड के अंतिम छोर स्थित ग्राम पंचायत अमलडीहा – मालीकछार क्षेत्र का कुछ माह पहले दौरा किया था। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने उन्हें पहुंच मार्ग नहीं होने सहित अन्य समस्याएं बताई थी।
कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने हेतु डीएमएफ से 03 करोड़ 38 लाख 31 हजार के कुल 09 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया- ग्राम बलसेंधा) में मिट्टी कटिंग फिलिंग कार्य 0 से 3000 मी. हेतु राशि 34,56,000.00, मिट्टी कटिंग फिलिंग कार्य/ ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया- ग्राम बलसेंधा) 3000 मी. से 3660 मी. हेतु राशि 44,75,000.00, मिट्टी कटिंग फिलिंग कार्य/ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया- ग्राम बलसेंधा) 3660 मी. से 5610 मी. हेतु राशि 46,12,000.00, मिट्टी कटिंग फिलिंग कार्य/ ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया- ग्राम बलसेंधा) 5610 मी. से 8334 मी. हेतु राशि 44,58,000.00, रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य/ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया ग्राम बलसेंधा) -250 मी. हेतु राशि 46,60,000.00, रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य/ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया ग्राम बलसेंधा) – 140 मी. हेतु राशि 43,20,000.00, पाईप पुलिया निर्माण कार्य/ग्राम अमलडीहा से मालीकछार हेतु राशि 18,00,000.00, आरसीसी स्लेब पुलिया निर्माण कार्य/ग्राम अमलडीहा से मालीकछार हेतु राशि 49,00,000.00, आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य/काटनखर्रा नाला. हेतु राशि 41,50,000.00 की स्वीकृति प्रदान की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
