रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित है। इसमें 14 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी के समर्थन मूल्य पर निर्णय लिया जा सकता है।
बतादें कि प्रदेश के किसान संगठनों ने इस बार धान खरीदी के लिए धान का समर्थन मूल्य 3, 217 रुपये करने की मांग की है। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 3,100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी करने का वादा किया था।
सरकार बनने के बाद धान खरीदी भी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य में हुई थी। इस बार धान खरीदी का लक्ष्य 160 लाख टन रखा गया है। धान खरीदी का समर्थन मूल्य 3,100 रुपये या 3,217 रुपये प्रति क्विंटल होगा। यह तय करना बाकी है।
कैबिनेट की बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी। इस बार चार से छह नवंबर तक नवा रायपुर में राज्योत्सव मनेगा। इस दौरान राज्य सरकार संशोधित औद्योगिक नीति, आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति लागू करेगी। साथ ही अमृत काल का विजन डाक्यूमेंट @ 2047 भी जारी किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















