कोरबा। रेलवे स्टेशन कोरबा में ऑटो के लिए प्रीपेड बूथ की व्यवस्था बनाने हेतु कोरबा रेल यात्री संघर्ष समिति ने निवेदन किया है। कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त व डीआरएम को ज्ञापन दिया गया है।
इस संबंध में समिति के सुनील जैन ने बताया है कि कोरबा रेलवे स्टेशन के ऑटो चालक कोरबा शहर की सवारियों को अपने ऑटो में बैठाना नहीं चाहते, ऑटो चालक मोटी कमाई के चक्कर में कोरबा शहर के सवारियों की उपेक्षा करते हैं और वे कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र जैसे – बालको, कुसमुंडा, दीपका, दर्री की सवारियों को ही बैठाना चाहते हैं और कोरबा शहर की सवारियों को इग्नोर करते हैं।
कोरबा से रायपुर एवं अन्य स्थानों के लिए लगभग 9 ट्रेनों का संचालन होता है। सर्वाधिक परेशानी कोरबा रेलवे स्टेशन में होती है जब ऑटो चालक पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में जाना नहीं चाहते और आए दिन रेलवे स्टेशन में विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है।
इसका सबसे बड़ा कारण ऑटो चालक कोरबा के हैं जबकि कोरबा शहर की आबादी एक लाख के आसपास की है जो आवागमन के लिए रेल पर ही निर्भर है।
अधिकारियों से सुनील जैन द्वारा आग्रह किया गया है कि इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से इसका समाधान करने की कृपा करें। कोरबा की जनता सदैव ऋणी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















