कोरबा । ओलंपिक कॉउन्सिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त एवं एशियाई सी गेम्स में शामिल शटलकॉक खेल का द्वितीय राष्ट्रीय शटलकॉक चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर 2024 तक एलएन.सी.टी., यूनिवर्सिटी,भोपाल, मध्यप्रदेश में किया गया।
प्रतियोगिता में कोरबा जिले से 5 खिलाडिय़ों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुये 1 स्वर्ण एवं 4 रजत सहित 5 पदक अपने नाम किया।
पियूष विश्वकर्मा को स्वर्ण पदक, दर्शील यादव, श्रीति कुर्रे, एरिश बघेल और अकाशी गर्गरी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ, साथ ही 19 अक्टूबर 2024 को शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा बैठक में कमलेश देवांगन को सर्वसम्मति से सेंट्रल ज़ोन का सचिव नियुक्त किया गया।
खिलाडिय़ों के कोरबा वापस लौटने पर खिलाडिय़ों का मिठाई एवं पुष्पमाला से खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। छत्तीसगढ़ शटलकॉक एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश देवांगन ने बताया कि खिलाडिय़ों के उम्दा प्रदर्शन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय शटलकॉक चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
छत्तीसगढ़ राज्य टीम का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ शटलकॉक एसोसिएशन के सचिव और कोच पियूष विश्वकर्मा ने किया साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उन्होंने राज्य को स्वर्ण पदक भी दिलाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















