कोरबा । करतला विकासखण्ड के ग्राम कोथारी में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में कृषि विभाग द्वारा किसानों को शाकाम्भरी योजना अंतर्गत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ग्राम सुखरीखुर्द के किसान सुरेश कुमार, साजापानी के किसान जगत राम एवं रीवापार के किसान जगेश्वर को 15 हजार से अधिक की लागत का 1.5 एचपी का विद्युतकृत मोटर पंप प्रदान किया गया।
मोटर पंप पाकर किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। इसी प्रकार सबमिशन योजना के तहत परदेशी राम, ललित कुमार, लीलाधर व शंकर लाल को कृषि सहायक उपकरण हैंड हो प्रदान किया गया।
राजस्व विभाग द्वारा सलिहा भांठा के किसान राम प्रसाद श्रीवास व रामचन्द्र श्रीवास को किसान किताब प्रदान किया गया।
मत्स्य विभाग द्वारा जय मां संतोषी मेला स्वसहायता समूह ग्राम बीरतराई को तालाब में मछली पालन के लिए आइस बॉक्स एवं जाल वितरण किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















