अधिकारी-कर्मचारी नई ऊर्जा व सोच के साथ तत्परता से करें काम : डिप्टी सीएम
कोरबा।छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता से पहुँचाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करने एवं उनके समस्याओं का निराकरण कर उन्हें राहत पहुचाने हेतु निर्देशित किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में संसाधनों की कोई कमी नही है। यहां हर क्षेत्र में कार्य करने की संभावनाएं असीम है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों का काम अपग्रेड हो गया है। आप सभी अधिकारी कर्मचारी भी अपनी कार्यप्रणाली को अद्यतन करें एवं नई ऊर्जा व सोच के साथ जिले को विकास की दिशा में ले जाने के लिए तत्परता से काम करें।
समीक्षा बैठक में वाणिज्य, उद्योग, व्यापार एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ अरविंद पीएम, कुमार निशांत, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत व नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















