कोरबा-हरदीबाजार । अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव माह के अंतर्गत जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत-ऐतिहासिक सामाजिक, आध्यात्मिक योगदान विषय पर शासकीय महाविद्यालय करतला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रघुराज सिंह उईके अध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम थे। विशिष्ट अतिथि दुबराज राठिया व्याख्याता स्वामी आत्मानंद स्कूल करतला थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, रानी दुर्गावती एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात राज्य गीत का गायन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार यादव ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रीति लता मिंज ने कार्यक्रम का प्रस्तावना वाचन किया गया।
विशिष्ट अतिथि दुबराज सिंह राठिया ने जनजातीय समाज के वीर नायकों के जीवनगाथा पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रघुराज सिंह उइके ने रानी दुर्गावती के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने वीर नारायण सिंह, बिरसा मुंडा के योगदान को बताया। छात्र-छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया।
जनजातीय समाज शिल्पकला,पहनावा,आभूषण तथा पारंपरिक व्यंजनों की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सयोजन श्रीमती मनीषा मिंज टोप्पो सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम का संचालन प्रभा शंकर यादव सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















