कोरबा । बालको क्षेत्र में शनिवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालको क्षेत्र के रोकबहरी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में दशहरा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए कुछ मेहमान घर आए थे। उनके लिए बाइक में सवार तीन युवक खाने पीने का सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक में सवार विष्णु मंझवार और मोहन निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना डायल 112 की टीम और 108 की टीम को दी गई, मौके पर पहुंची टीम द्वारा तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक इलाज शुरू किया गया। दोनों मृतकों का पीएम कार्यवाही कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















