जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा। जिला कराते डू स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सिटी सेंटर मॉल स्थित लेवल अप एमएमए अकादमी एवं फि़टनेस स्टूडियो में हुआ।

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश बंजारे ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर समेत 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें 45 बच्चों का चयन किया गया। विजयी खिलाड़ी बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में अपना दमख़म दिखायेंगे।

इस प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग में आराध्या पाल,आद्य राठौर,आराध्य श्रीवास,काव्य ठाकुर, आस्विता पांडेय, एकता पटेल, सौम्या चंद्रा, हर्षिता कैवर्त, जैस्मिन कुर्रे,कैडेट वर्ग में दीक्षा सिन्हा, भूमिका जगत, सीनियर वर्ग में जसवीर बामरा एवं बालक वर्ग में आलोक गुप्ता, अर्णव यादव, अधृत नारायण पांडेय, आदित्य बतरा, आयुष उराव, नेवान आर पिल्लै, युवराज गोगोई, जॉनसन एक्का, अघ्र्य सिंह, फरहान रजा, उज्जवल पंडित, लोमश सिन्हा, अक्षत पांडेय, शार्थक चंद्रा, सृजन शर्मा, अथर्व शर्मा, नैतिक पटेल, प्रज्ज्वल चिचखेड़े कैडेट वर्ग में अभिनीत मसीह, हर्ष यादव, प्रिंस दूबे, अनीश खरे, शेन अलेक्स चौधरी, अरुण डेविड, जूनियर वर्ग में अनुज अग्रवाल, मयंक कश्यप, विशाल साहू सीनियर वर्ग में दीपक रोहदास इस सभी खिलाडिय़ो ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने रेफरी एवं जज पैनल में स्नेहा बंजारे, देवशीष कश्यप, छत्रशाल सिंह प्रताप, रिया श्रीवास, रानी मरकाम, आरिफ आदि  ने डब्लू के एफ महासंघ के नियम के तहत महत्वपूर्व भूमिका निभाकर बच्चों को चयनित किया।

आयोजन में जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, जिला क्रीड़ाधिकारी केआर टंडन, जिला ओलंपिक संघ सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, जिला कराते संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष अशोक यादव ने चयनित बच्चों को बधाई दी।