कोरबा। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में महिलाओ पर लैगीक उत्पीड़न के सम्बन्ध विधिक जागरूकता शिविर के तहत सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. ममता भोजवानी, जिला अतिरिक्त न्यायाधीश ( FTCS ) जिला न्यायलय कोरबा के द्वारा महिलाओं पे होने वाले लैंगिक उत्पीड़न के सम्बन्ध में छात्राओं के सवालों का जवाब में अपने ऊपर होने वाले अपराध पर बोलने का अधिकार, छात्रा स्वाति सिँह ने पूछा महिलाओं को अपने आत्मा रक्षा के लिए अपने पास क्या रखना चाहिए इसके जवाब में कहा गया महिलाओं को हर समय अपने ऊपर आत्मा विश्वास रखना चाहिए, मिडिया से अनुरोध कर कहा गया अपराधी के विरुद्ध न्यायालय का अंतिम निर्णय अवश्य प्रकशित करना चाहिए जिससे अपराध के मंशा रखने वाले लोगो भय हमेशा बनी रहे, पास्को एक्ट 2012 में संशोधन के बारे में बताया गया, थाना घर से दूर होने पर छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा जारी अभियक्ति ऐप से ऑनलाइन पंजीयन करने की जानकारी, देश के विकास में नैतिक शिक्षा के साथ – साथ देश की क़ानून का भी जागरूकता जरुरी है।

जिला विधिक से प्राधिकरण के सचिव, कु. डिम्पल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य आई पी सी एक्ट, समाज में अपराधो के अनेक प्रकार होने की जानकारी उक्त शिविर में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, शासकीय लोक अभियोजक श्री कृष्ण कुमार द्ववेदी प्राध्यापक डॉ.पापिया चतुर्वेदी, डॉ. अमिता सक्सेना, डॉ. श्रेणी दिवाकर, वर्षा सिंह, कंवर, अनीमा तिर्की, इंदु बरेठ, पैरा लीगल वालिंटियर उपेंद्र राठौर, गोपाल चंद्रा मंच संचालन विनोद साहू सर ने किया उक्त शिवर में महाविद्यालय के छात्राओं महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न पर खुल कर अपनी – अपनी बात रखी ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















