कोहड़िया में बवाल: रावन दहन के दौरान हुई मारपीट, दबंगों ने लात-घूसे से पीटा; चार युवक समेत एक महिला घायल

कोहड़िया में रावण दहन के बाद जमकर बवाल हुआ और सरेआम मारपीट की घटना सामने आई। इसमें कोहड़िया में ही रहने वाले दबंग युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें युवक लात, डंडे करछुलऔर मुक्के से युवकों की जमकर पिटाई कर रहे हैं। इस मारपीट की घटना में चार युवक समेत एक महिला घायल हो गई है। सभी के सिर पर गंभीर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक कोहड़िया निवासी सोनू पटेल, अभय निषाद,प्रीमेश देवांगन समेतअन्य  युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में मारपीट की शिकायत बरमपुर निवासी सूर्य प्रकाश पटेल ने सीएसईबी चौकी पुलिस से की है, जहां घायलों का मुलायजा करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि प्रभारी समेत अन्य अफ़सर मामले में कुछ भी कहने से बच रहे है।