कोरबा। मंगलवार को नवरात्रि पर्व के अंतिम दिवस पर गोधूलि बेला में हजारों मनोकामनाएं ज्योति कलशों को हसदेव नदी झीका एवं नीचे माँ मड़वारानी कोरबा चांपा रोड पर सोन नदी में विसर्जन के लिए पहाड़ी पर स्थित माता के मंदिर से नीचे उतारा गया। विसर्जन को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
माँ मड़वारानी पहाड़ ऊपर मुख्य मंदिरों में दो समितियां माँ मड़वारानी सेवा समिति झीका महोरा कलमी पेड़ एवं माँ मड़वारानी सेवा एवं जन कल्याण समिति काम करती हैं।
नवरात्रि पर्व को सफल बनाने मनहरण राठौर, कुलदीप कंवर, सहस राम कौशिक, सुखदेव कैवर्त, रेवा राम चंद्रवंशी, बजरंग राठौर, संतोष कंवर, पुजारी सुरेन्द्र सिंह कंवर, लक्ष्मीकांत राठौर, लक्ष्मण सिंह कंवर, रघुनंदन कंवर रामायण कंवर राजू बरेठ कीर्तन बिंझवार शिव राठौर आदि एवं जनकल्याण समिति से विनोद साहू पुजारी रूप सिंह कंवर आदि ने सहयोग प्रदान किया।
माँ मड़वारानी पहाड़ ऊपर स्थित माँ मड़वारानी मंदिर में प्रज्जवलित ज्योति कलश व बोए गए जवारा विसर्जन के साथ नवरात्र का समापन हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















