कोरबा-कटघोरा। पुलिस सहायता केन्द्र जटगा अंतर्गत तेन्दुभांठा गांव में रेल्वे का ब्रीज निर्माण के दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जटगा पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी विभस डे साकिन नवागांव कटघोरा ने 14 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह केईसी इन्टनेशनल लिमीटेड कम्पनी द्वारा तेन्दुभांठा गांव में रेल्वे का ब्रीज बनाने का काम कर रहा है।
14 सितंबर की रात लगभग 3 बजे कम्पनी की लोहे के बाटम इंनर स्पलाईस प्लेट व स्पलाईस 8 नग प्लेटों को अज्ञात लूटेरों द्वारा लूटकर भागने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान अज्ञात लूटरों का पतासाजी किया गया जो पतासाजी के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला कटोरी नगोई के सामने से बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी-10एएच-9017 एवं आरोपीगणों को लूट मशरुका 4 नग लोहे की प्लेट व लूट में प्रयुक्त बालेरो वाहन व आरोपीगण शेष कुमार श्याम पिता राम नारायण सिंह 21 वर्ष निवासी ग्राम बनखेता चौकी जटगा थाना कटघोरा, शेष पाल चौहान पिता होरी लाल चौहान 18 वर्ष साकिन डग्गूपारा ग्राम पुटुवा चौकी जटगा, सूरज कंवर पिता चंद्र भुवन कंवर 19 वर्ष साकिन बरबसपुर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा, मोहीत कुमार यादव पिता लक्ष्मण लाल यादव 20 वर्ष साकिन बरबसपुर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
प्रकरण का मुख्य आरोपी इन्द्रपाल साहू व विनोद आर्मो घटना दिनांक से फरार थे। पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी इन्द्रपाल साहू निवासी कटोरी नगोई को राजधानी रायपुर से घेरा बंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से लूट की मशरुका 3 नग लोहे के प्लेटों को केशलपुर के जंगल से बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















