कोरबा। कोरिया की मशहूर हुण्डई कम्पनी की ’’ न्यू बोल्ट अलकाजर कार ’’ की ग्रेट लांचिंग मंगलवार को कृष्णा हुण्डई शो रूम में की गई। इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि एवं सतीश शर्मा (प्राचार्य डीपीएस स्कूल) नरेन्द्र देवांगन, परमिन्दर सिंह व नरेन्द्र पाटनवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन अशोक मोदी ने की। कृष्णा हुण्डई के जनरल मैनेजर वरूण नायर ने न्यू बोल्ट अलकाजर कार के फीचर एवं इसकी विशेषता के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कृष्णा ग्रुप के द्वारा नगरवासियों के लिये सभी प्रकार की गाड़ी उपलब्ध करायी जा रही है जिससे ग्राहकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानियॉ नहीं झेलनी पडंती है।
इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर संजय मोदी, राजा मोदी, वैभव शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्राहक, फाईनेंसर एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















