कोरबा। अष्टमी पर शहर के प्रसिद्ध मंदिर मां सर्वमंगला मंदिर में अष्टमी का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम को विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर हवन की गई।
मां सर्वमंगला मंदिर में हवन-पूजन सम्पन्न कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। हवन और पूर्णाहुति के बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराया गया।
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के महापर्व पर मंदिर परिसर में महाप्रसादि का आयोजन कर नव कन्याओं को भोज में आमंत्रित किया गया।
अष्टमी को माता स्वरूपा कन्याओं की पूजा-अर्चना कर उन्हें भोजन कराने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
जिसके चलते आज सर्वमंगला मंदिर सहित घर-घर में माता के भक्तों ने कन्या भोज का आयोजन किया एवं हवन पूजन किया गया, साथ ही मां सर्वमंगला मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















