कोरबा। सिन्धी समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय माता हिंगलाज देवी गरबा महोत्सव का समापन समारोह गुरुवार रात्रि संपन्न हुआ। समापन संध्या के अवसर पर संतश्री नारायण दास जज्ञासी के सानिध्य में माता हिंगलाज देवी एवं भगवान झूलेलाल जी की आरती कर कार्यक्रम आरंभ किया गया।
सिंधु महिला मंडल की कोरियोग्राफर श्रीमति सौम्या लालचंदानी एवं कु.भूमि पाहूजा के कुशल निर्देशन मे माता के गीतो पर समाज की महिलाओं और कन्याओं ने शानदार व मनमोहक गरबा की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व ऐल्डरमेन सनद दास दीवान, अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, पार्षद श्रीमति धनश्री अजय साहू, भाजपा के युवा मोर्चा के महामंत्री नरेन्द्र देवांगन ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच का संचालन संरक्षक परस राम रामानी, जनसंपर्क अधिकारी आनंदराम बुधवानी, सचिव नरेश जगवानी ने संयुक्त रूप से किया।
गरबा स्थल का संचालन महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति मीत रोहरा एवं पूर्व अध्यक्षा श्रीमति जयश्री जेसरानी ने किया।
अध्यक्ष किशनचंद दावड़ा एवं महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति मीत रोहरा, पंचायत के सचिव नरेश कुमार जगवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















