कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगापुर बस्ती में एक घर पर बरामदे में खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची और जांच की। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने डॉग्स गॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ नगर सेवा में पदस्थ सुक्रिता सिंह कंवर और उसका पति शिव प्रसाद कंवर अपने चार बच्चों के साथ निवास करते हैं। जिसके तीन बेटी और एक बेटा है। तीनों बेटी बाहर पढ़ाई कर रही है। वहीं बेटा साथ में रहता है। सोमवार की रात लगभग सात बजे सुक्रिता सिंह कंवर प्रयाग छात्रावास में अपने ड्यूटी पर चले गए।
वहीं उसका बड़ा बेटा डांडिया करने दोस्तों के साथ चला गया। घर पर शिव प्रसाद कंवर अकेले था। आठ बजे रात लगभग पास में ही रहने वाले मृतक के ससुर मंगल सिंह कंवर जब अपनी बेटी के घर पहुंचा। इस दौरान घर का मैन गेट खुला हुआ था। वहीं घर के बरामदे में खून से लथपथ शिव प्रसाद कंवर की लाश पड़ी थी।
वह चिखपुकार मचाते हुए घर से बाहर निकाला। इस दौरान आस-पास बस्ती के लोग घर से बाहर निकले। जहां जाकर देखा तो शिव प्रसाद की लाश पड़ी हुई थी। इसकी सूचना तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा कोरबा सीएसपी भूषण एक्का समेत सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















