कोरबा-बालकोनगर। विश्व वृद्धजन दिवस पर अवधूत भगवान राम सेवाश्रम, बालकोनगर की ओर से नवदृष्टि समाजसेवी संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को मच्छरदानी वितरित किए गए। इसके अलावा कोरबा के 100 बेड हॉस्पिटल के मरीजों को भी मच्छरदानी दिए गए।
अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अभियान के बारे में बालकोनगर शाखा महामंत्री संतोष शांडिल्य ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा की दृष्टि से समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
दु:ख से पीडि़त लोगों की मदद और उन्हें सन्मार्ग की ओर प्रेरित करने के लिए अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के स्वयंसेवी सदैव तत्पर हैं।
मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में बालको के पूर्व कार्यकारी निदेशक पी.एन. शर्मा, उनकी धर्मपत्नी एवं अवधूत भगवान राम सेवाश्रम बालकोनगर की संरक्षक श्रीमती इंदु शर्मा, संयुक्त मंत्री सत्येंद्र दुबे एवं संजय मालगे, श्रीमती हेमलता शांडिल्य, श्रीमती राजकुमारी देवांगन सहित आश्रम के अनेक स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट भागीदारी की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















