गेवरा खदान हादसे में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की पहल
कोरबा। 3 अक्टूबर को एसईसीएल की गेवरा खदान में एसबीएल कंपनी की बारूद गाड़ी ब्लास्टिंग से वापस आते समय ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार गोरे लाल पटेल पिता मंगलू राम पटेल रलिया निवासी की मौके पर ही मौत हो गई एवं 7 अन्य लोगों को भी गंभीर चोटे आई। घायल व्यक्तियों को विभागीय अस्पताल गेवरा भेजा गया।
घटना की जानकारी पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना कोरबा ने मृतक गोरे लाल पटेल के परिजनों व घायल व्यक्तियों से भेंट कर घटना की पुरी जानकारी ली। जानकारी में घायल व्यक्तियों ने बताया कि खदान में ब्लास्टिंग के बाद एसबीएल कम्पनी की बारूद गाड़ी में 8 लोग सवार होकर वापस आ रहे थे कि बारूद गाड़ी का ब्रेकफेल होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे की जानकारी लेने के बाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रसाद राठौर ने कहा की घटना होने की जिम्मेदारी स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कम्पनी (एसबीएल) और एसईसीएल की है क्योंकि कंपनी की बारूद गाड़ी एक मालवाहक हैं जिसमें सिर्फ दो सीट दिया गया है जबकि एसबीएल कंपनी ने दो सीटर वाली मालवाहक में दो से अधिक लोगों को बैठाया था जो की एसईसीएल के डीजीएमएस के नियमों के मुताबिक गलत है, और एसईसीएल गेवरा के सक्षम अधिकारी भी जिम्मेदार हैं जो इस तरह के नियम विरुद्ध चलने वाले कंपनियों के ऊपर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करते हैं।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रसाद राठौर, कोरबा जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे ने गेवरा के सक्षम अधिकारियों से उचित सहयोग राशि प्रदान करने की मांग की जिस पर एसबीएल कंपनी के प्रबंधक बालेंद्र कुमार पांडे ने कंपनी की ओर से मृतक गोरे लाल पटेल के परिजनों को 35 लाख रुपए देने एवं घायल व्यक्तियों का उपचार कंपनी की ओर से करवाने के साथ ही घायल व्यक्तियों को 1-1 लाख रुपए सहायता राशि देने की बात कही।
जब तक घायल व्यक्ति ठीक नहीं हो जाते, तब तक उनको कम्पनी की ओर से पूरा वेतन भुगतान की बात कही।
इस चर्चा और सहमति के दौरान मृतक गोरे लाल पटेल व घायल व्यक्तियों के परिजन, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रसाद राठौर, जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे, दीपका खड़ अध्यक्ष नोभित साहू, छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना कोरबा जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी, एसईसीएल गेवरा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















