कोरबा। गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पुलिस द्वारा मैत्री नामक बालिका और महिला सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ किया गया। उद्योग श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने महात्मा गांधी के फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।
स्वागत पश्चात पुलिस अधीक्षक के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जिसका नाम मैत्री रखा गया है, के बारे में विस्तार से बताया जिसके तहत बिना थाने आए बालिकायें एवं महिलायें ह्वाट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायत पुलिस तक बता सकती है जिसका निराकरण 96 घंटे में पुलिस के द्वारा किया जायेगा।
उसके बाद मंत्री, कलेक्टर अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक और पार्षद नरेंद्र देवांगन के द्वारा मैत्री ह्वाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9479282100 को महिलाओं के लिए जारी किया गया है।
कार्यक्रम में एडीएम दिनेश नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















