कोरबा । साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड के दीपका कोयला खदान में एक ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई, जिससे यहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का दृश्य दिल दहलाने वाला था।
फिलहाल, किसी के जख्मी या घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना दीपिका कोयला खदान के अमगांव के कोयला खदान लगे फेस की है।
जानकारी के अनुसार ड्रिल मशीन में आग लगने की घटना से कोयला खदान में काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड के अधिकारियों ने घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, घटना की जांच चल रही है।
दीपका कोयला खदान में यह घटना चिंता का विषय है और मजदूरों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















