गेवरा खदान में 4 घण्टे रहा काम बंद, रुंगटा कंपनी होगी ब्लेक लिस्टेड?

कोरबा। एसईसीएल की गेवरा परियोजना में कार्यरत रुंगटा कंपनी के जीएम व्हीपी सिंह की कार्यशैली और मजदूरों का शोषण के विरूद सभी वाजिब मांगों को पूरा करने आश्वासन दिया गया, परंतु तय दिनांक तक कोई भी मांग पूरी नहीं की गई।

रुंगटा कंपनी के जीएम व्हीपी सिंह की कार्यशैली से भी रोष है। इसके विरुद्ध आज गेवरा खदान में पूर्व घोषणा अनुसार खदान बन्दी आंदोलन किया गया जो दोपहर 2:30 स्थगित किया गया। सिंह ने 15 दिवस के भीतर रूंगटा के उच्च अधिकारियों से वार्ता कराने का लिखित आश्वासन दिया है जिसके बाद आज का आंदोलन खत्म किया गया। 


5 दिवस के भीतर मांग पूरी न होने पर दीपका तहसीलदार अमित केरकेट्टा के द्वारा मजदरों को आश्वासन दिया था कि जिला प्रशासन की तरफ से रुंगटा कंपनी को एसईसीएल में ब्लैक लिस्ट करवाएंगे।

चूंकि उक्त सभी बातों से यह प्रतीत होता है कि रुंगटा कंपनी के जीएम व्हीपी सिंह द्वारा मजदूरों को गुमराह कर धोखे में रखते हुए छल किया गया, जिससे सभी मजदूर काफी आक्रोशित हैं। इसी कड़ी में आज गेवरा खदान बंद करते हुए गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया गया।

इस दौरान मजदूरों समेत छत्तीसगढिय़ा क्रंति सेना के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आंदोलन के दौरान प्रबंधन और रूंगटा के अधिकारियों के साथ आंदोलनकारियों की बैठक में लिए गए निर्णय और आश्वासन के बाद घेराव खत्म किया गया।