कोरबा। एसपी के निर्देश पर विभिन्न थाना-चौकियों में पुलिस ने बैंकों/सराफ़ा/गोल्ड लोन/पेट्रोल पम्प प्रबंधकों की सुरक्षा के संबंध में बैठक ली। इस दौरान प्रबंधकों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश व सुझाव दिए गए।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में बैंकों/सराफा/गोल्ड लोन/पेट्रोल पम्प की सुरक्षा को लेकर प्रबंधकों की बैठक ली और सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वर्तमान में सरहदी जिलों में हुई उठाईगिरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा समीक्षा किया गया जिसमें सामने आई खामियों को दुरुस्त करने बैंक प्रबंधन को निर्देशित कर उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों से उनके क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों का सुरक्षा ऑडिट कराया गया।
पुलिस अधिकारियों के बैंकों की जांच, सुरक्षा ऑडिट में कई खामियां पाई गई जिस पर पुलिस अधीक्षक निर्देश पर पुलिस अनुविभागवार सभी प्राइवेट और कमर्शियल बैंक प्रबंधन की मीटिंग ली जा रही है।
सराफ़ा/पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित कर रोड की तरफ कैमरा लगाने के लिए कहा गया। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सजग कोरबा के तहत बुलाएं बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
बैंक प्रबंधक इन खामियों को दुरूस्त करें
बैंक के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की संपूर्ण जानकारी रखा जाए। बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में हो। बैंक के सुरक्षा गार्ड का नियमित रूप से चरित्र सत्यापन हो।
गार्ड के आर्म्स चालू स्थिति में हो। बैंक के खुलने और बंद होने का निर्धारित समय हो। बैंक का सायरन चालू अवस्था में हो। बिना गार्ड वाले एटीएम को रात्रि में बंद रखने। सीसीटीवी कैमरा के रिकार्डर को सुरक्षित स्थान पर रखने। बैंक अधिकारियों के पास निकटतम थाना/पुलिस कंट्रोल रूम/आपातकालीन नंबर मौजूद हो तथा बैंक पटल में भी लिखे हो।
बैंक में संधारित चेकिंग रजिस्टर में नियमित प्रविष्टि दर्ज हो। बैंक में प्रवेश करने वाले व्यक्ति चेहरा ढंककर/हेलमेट पहनकर अथवा स्कार्फ पहनकर ना आएं इस पर विशेष ध्यान दें और आवश्यक रूप से बैंक के बाहर इस संबंध में नोटिस चस्पा किया जाए।
रकम लाने-ले जाने की सूचना देने, रात्रि में बैंक परिसर के चारों ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो। यदि कोई बैंक में संदिग्ध व्यक्ति या अप्रिय घटना होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना को सूचना दें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
