अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से बिना थाने आए दर्ज करा सकते हैं शिकायत
कोरबा। पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 5862 महिलाओं द्वारा एप में रजिस्ट्रेशन किया गया है। अब महिलाएं बिना थाने आए एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा, पुलिस अनुविभागीय विभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में सजग कोरबा अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना पाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र में कॉलेज बाजार में महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पाली पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है।
महिला सुरक्षा टीम के द्वारा भी नर्सिंग कॉलेज मानिकपुर में जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए ये एप डाउनलोड कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा ये एप महिला की सुरक्षा हेतु बहुत से फ़ीचर देता है जिसमें आपातकालीन परिस्थिति के लिए एसओएस बटन है और थाने गये बिना आप कहीं से भी शिकायत कर सकते है।
जिसका निराकरण पुलिस 1 हफ्ते में करेगी और पहचान भी उजागर नहीं होती। साथ ही इसमें सुरक्षा संबंधी टिप्स भी है। कोरबा पुलिस महिलाओं से निवेदन करती है कि इसे गूगल प्ले स्टोर/ ऐपल स्टोर से डाउनलोड करे और रजिस्टर करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
