जिले में पीडीएस चावल की कालाबाजारी जारी
कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले में पीडीएस चावल की कालाबाजारी के मामले समय-समय पर उजागर होते रहते हैं वहीं शासन के जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार मिलकर शासन को करोड़ों रुपए की चपत लगा रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला कटघोरा क्षेत्र में सामने आया है।
बीती रात 1 बजे बिंझरा में पीडीएस चावल से भरा एक वाहन खड़ा था। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर कटघोरा पुलिस व डायल 112 को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच करते हुए पाया कि चावल से भरा वाहन क्रमांक यूपी-64बीटी-1378 जो कि 26 सितंबर के दिन गुरुवार को पाली नान गोदाम से 70 कट्टी लोड होकर दो ग्राम पंचायत बांधाखार व नोनबिर्रा के लिए निकला था वही एक ग्राम पंचायत बांधाखार मे कुछ कट्टी उतारी गई लेकिन दूसरा ग्राम पंचायत नोनबिर्रा ना जा कर उक्त वाहन देर रात्रि बिंझरा मे खड़ा होना पाया गया, जहाँ कुछ ग्रामीणों को चावल की काला बाजारी करने का संदेह हुआ, संदेह के आधार पर ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई।
जहाँ उस वाहन को कटघोरा थाना लाकर पूछताछ की गई जहां ड्राइवर ने बताया कि पिकअप वाहन कोरबा के पीडीएस कांट्रेक्टर देवेंद्र तिवारी का और बिंझरा में उसका ससुराल है, रात्रि काफ़ी होने की वजह से वहां वाहन को खड़ा किया था वही कटघोरा पुलिस ने जिला खाद्य अधिकारी को वाहन सुपुर्द कर दिया है।
खाद्य अधिकारी द्वारा नहीं की गई जांच
जानकारी के अनुसार नान गोदाम से निकलने वाले वाहन अपने निर्धारित स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान नहीं जा सकता। वही प्रत्येक वाहनों मे जीपीएस सिस्टम लगाने का प्रावधान होता है, लेकिन पाली नान गोदाम में किस तरह मनमानी की जा रही है इसका सीधा उदाहरण आज देखने को मिला।
उक्त वाहन के मामले की जांच खाद्य अधिकारियों द्वारा नहीं की गई, इससे प्रतीत होता है कि शासन द्वारा गरीबों के लिए भेजे गए चावल को कॉन्ट्रेक्टर के मिलकर डकारने का प्रयास किया गया था।
वहीं ग्रामीणों व पुलिस कि सजगता से कालाबाजारी करने वालों कि कोशिशे नाकाम रही, ड्राइवर ने विभाग समेत सक्षम अधिकारी को बचाते हुए अपने ससुराल के घर पर रात्रि विश्राम करने का हवाला दिया गया। लेकिन सवाल यहां यह उठता है कि निर्धारित स्थान में न जाकर आखिरकार वाहन बिंझरा में इतनी रात क्या कर रहा था।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
