यात्रीगण कृपया ध्यान दें!..रायपुर से गुजरने वाली ये 9 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ के बदले गए समय

बिलासपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा–हथबंध सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी। इस कार्य के लिए दिनांक 26, 27 एवं 29 सितंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसकी वजह से 9 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रद्द होने वाली गाड़ियां:-

1) दिनांक 26 को गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।


2) दिनांक 26 एवं 29 को गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।


3) दिनांक 27 को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।


4) दिनांक 27 को गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।


5) दिनांक 28 को गाड़ी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।


6) दिनांक 28 को गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।


7) दिनांक 29 को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द रहेगी।


8) दिनांक 29 को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु स्पेशल रद्द रहेगी।


9) दिनांक 29 को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां

1) दिनांक 26 सितंबर’ 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गीतांजलि एक्सप्रेस को 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी।


2) दिनांक 26 सितंबर’ 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22894 हावड़ा-साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस को 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां
1) दिनांक 29 सितंबर’ 2024 को गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमु स्पेशल बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।