स्ट्रीट वेंडर्स को दी गई स्वच्छता, यातायात व पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी

कोरबा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर के स्ट्रीट वेंडर्स को शहर की स्वच्छता में उनकी भागीदारी, उनके द्वारा स्वच्छता हेतु अपनाए जाने वाले कदमों व किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डालने के साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका व प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भरनिधि (पीएम स्वनिधि) के संबंध में व्यापक जानकारी दी गई।

इस मौके पर निगम के उपायुक्त पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, छ.ग.रा.ग्रामीण बैंक ब्रांच मैनेजर विनायक विथलरे, ट्रेफिक सब-इंस्पेक्टर मनोज राठौर, स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, मिशन प्रबंधक मनीष कुमार भोई व कामेश उपाध्याय उपस्थित थे।


पुराना बस स्टैण्ड स्थित गीतांजलि भवन के सभागार में नगर के स्ट्रीट वेंडर्स की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छता, यातायात व पीएम स्वनिधि योजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें इस संबंध में आवश्यक जानकारी व मार्गदर्शन दिया गया।

इस मौके पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने शहर की स्वच्छता में स्ट्रीट वेंडर्स की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनसे स्वच्छता में अपनी सक्रिय भागीदारी व सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक डिस्पोजल के स्थान पर वैकल्पिक साधनों व इकोफै्रडली को उपयोग में लाएं।

इसी प्रकार ट्रेफिक पुलिस सब-इंस्पेक्टर मनोज राठौर ने यातायात व्यवस्था में स्ट्रीट वेंडर्स की भूमिका व उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के बैंक मैनेजर विनायक विथलरे ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी दी।