28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु कैंप, खाद्य योजनाओं की जानकारी के साथ राशनकार्ड संबंधी समस्याओं का होगा समाधान
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
कैंप में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन-वन राशनकार्ड, राशनकार्ड की पात्रता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा राशनकार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी भी नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएगी।
ई-केवाईसी और आधार सीडिंग की सुविधा
सेवा सेतु कैंप में उचित मूल्य दुकान संचालकों के माध्यम से राशनकार्ड में पंजीकृत सदस्यों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य भी कराया जाएगा। इससे हितग्राहियों को राशनकार्ड से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी कराने में सुविधा मिलेगी।
राशन सामग्री के सैंपल भी होंगे प्रदर्शित
कैंप में खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री के सैंपल प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि हितग्राही वितरित की जाने वाली सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। साथ ही विभागीय योजनाओं और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित पोस्टर एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
सेवा सेतु कैंप के माध्यम से नागरिकों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी, राशनकार्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















