कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा के नेतृत्व में सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत प्रशांति वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को वॉकर एवं छड़ी का वितरण किया गया। साथ ही चादर, तौलिया एवं मिष्ठान भी प्रदान किया गया।
श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के कार्य की प्रशंसा की और सहयोग का आश्वासन दिया।
श्रद्धा महिला मंडल की अन्य पदाधिकारी, ऊर्जा महिला समिति, एसईसीएल कुसमुंडा की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला सिंह सहित सदस्यगण उपस्थित रहीं।
इसके पूर्व नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने वृद्धाश्रम के संचालन की जानकारी दी। श्री शेख ने बताया कि विगत 19 वर्षों से संस्था द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। संस्था द्वारा किसी भी प्रकार का शासकीय अथवा गैर शासकीय अनुदान प्राप्त नहीं किया जाता है।
संस्था अपने स्रोत एवं समय-समय पर मिलने वाले जनसहयोग से वृद्धाश्रम का संचालन करती है। इस दौरान वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव भी मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
