कोरबा-पाली। साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस लौट रहे ग्रामीण की बाइक में आग लग गई। घटना पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नुनेरा की है।
यहां का निवासी अशोक मरावी अपने पुत्र के साथ बाजार गया था कि रास्ते में बाइक में आग लगने का पता लगते ही बाइक सवार पिता-पुत्र ने कूद कर खुद को बचाया। बीच सडक़ पर खड़ी बाइक धू-धू कर जलती रही और तेज उठती लपटें आसपास मजूद लोगों को डराती रहीं।
देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जल गई और उसका सिर्फ ढांचा ही शेष रह गया। घटना की जानकारी पाली पुलिस को दी गई जो मौके पर पहुंची।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
