कोरबा । अनाथ आश्रम के नाम पर वसूली कर रही एक चंदा गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। बताया गया कि मानिकपुर थाना अंतर्गत जेपी कॉलोनी के मकानों में गैंग के 3 सदस्य उज्जैन में संचालित अनाथ आश्रम के नाम पर चंदा वसूली पर लगे थे। जिसमें दो महिला और एक पुरुष थे। इस पर कुछ लोगों ने सवाल-जवाब किया तो वह हिचकिचाने लगे। बस इसी बात से रहवासी लोगों को शक हो गया।
लोगों ने संदेह होने पर तत्काल घटना की सूचना मानिकपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने एमपी के गुना के निवासी होना बताया।
पुलिस ने रिकॉर्ड की मांग कि तो बकायदा दस्तावेज दिखाए वो फर्जी निकले, वे जिस संस्थान के लिए काम करते हैं वो भी फर्जी निकले। फिर जब कड़ाई से सवाल किए तो सभी ने पूरी चंदे वाली कहानी सुना दी।
तीनों ने एक गिरोह के साथ मिलकर काम करना बताया। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिसके बाद उनके और गिरोह का खुलासा होने की संभावना बताई जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















