कोरबा । जिले में डीज़ल, कोयला चोरी, जुआ सटटा, आबकारी एवं अवैध कबाड़ के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच कुसमुंडा पुलिस द्वारा मुखबिर की सुचना पर वैशाली नगर पहुँच कर आरोपी नासीर शेख पिता रखिक शेंख उम्र (26 वर्ष) इमली छापर निवासी, के अड्डे पर छापा मारकर कबजे से लगभग 7 क्विंटल लोहा टीना, क़ीमत लगभग 20000 जप्त किया है।
धारा 35 (1) ड.303, (2) BNS के तहत कार्यवाही की गई है तथा जप्त सामान को घटना स्थल पर ही रख कर ताला बंध किया गया है। जिसके बाद अनुविभगिय दण्डाधिकारी कटघोरा को प्रतिवेदित कर कार्य पालक दण्डाधिकारी दर्री द्वारा सील बंध कराया गया है। इसके अलावा दो कबाड़ दुकान थाना कटघोरा और चौकी सर्वमंगला में स्थित को सील कार्यवाही हेतु एसडीएम को पत्र लिखा गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















