कोरबा चांपा मुख्य मार्ग पर स्थित सुभाष ढाबे पर अवैध रूप से डीजल, गांजा और शराब का कारोबार चल रहा था। उरगा थाना पुलिस को मुख्य से सूचना मिली। जहां पुलिस ग्राहक बनकर ढाबे पर पहुंची और डीजल मांगा। उसके बाद शराब की मांग की गई। जहां उन्हें भी आसानी से ढाबा संचालक ने देने की बात कही।
इस दौरान उरगा और साइबर पुलिस की टीम आसपास मौके पर मौजूद थी और छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध रूप से डीजल के ड्रम को बरामद किया। इसके अलावा जब ढाबे की तलाशी ली गई। तो अंग्रेजी शराब की बोतल और गांजा की पुड़िया भी डिब्बे में पुलिस ने बरामद की। जहां तत्काल सुभाष ढाबा के संचालक सुभाष गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने ड्रम में भारी मात्रा में डीजल बरामद किया। इसके अलावा सात लीटर अंग्रेजी शराब थी। जिसमें बियर की बोतल और कुछ ब्रांडेड शराब थी। वही पुड़िया बरामद की है। जिसमें गांजा भरा हुआ था।
बताया जा रहा है कि यह अवैध कारोबार काफी लंबे समय से चल रहा था। जहां पुलिस को इसकी सूचना मिलती थी। लेकिन वह बड़े ही चालाकी से माल को दूसरे जगह छुपा कर रखता था। खुद ग्राहक बनकर जब मौके पर पहुंची तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
उरगा थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि सुभाष ढाबा के संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है जिसके कब्जे से डीजल, शराब की बोतल और गांजा बरामद की गई है।
चापा कोरबा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का आवाजाही लगा रहता है जहां 24 घण्टे रात में ट्रक और बसे चलाते रहती है। रात के वक्त ट्रक चालक ढाबा में शराब गांजा का सेवन कर वाहन चलाते हैं जिसके चलते कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस मार्ग पर कई ऐसे ढाबे हैं उन ठिकानों पर भी पुलिस को दबिश देकर जांच करनी चाहिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















