कोरबा। देवशिल्पी के नाम से पहचाने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा को उनके अवतरण दिवस पर याद किया जाएगा। कल कारखाने से लेकर तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाला वर्ग इस दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना करता है। औद्योगिक नगर कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में इस पूजा के लिए तैयारी की जा रही है। एक दिन पहले ही बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली।
कोरबा में निर्माण और तकनीकी से संबंधित व्यवसाय में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इसके माध्यम से हजारों परिवारों की जीविका सुनिश्चित हो रही है।। इसलिए इन सभी के लिए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा काफी मायने रखती है।
उनके अवतरण दिवस पर फल से लेकर फूल और मिठाई सहित कई प्रकार की सामग्री का बाजार काफी रौनक लिए हुए हैं। अनुमान है कि गणेश उत्सव से बाजार में जो तापमान चढ़ा हुआ है, वह अब इसी तरह से दशहरा और दीपावली तक कायम रहेगा।
इस प्रकार की मान्यता है कि निर्माण से संबंधित कामकाज की बड़ी जिम्मेदारी वर्षों पहले देव शिल्पी विश्वकर्मा के कंधों पर थी और उन्होंने इस भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वाह किया। भाद्रपद अमावस्या को इस बार उनके अवतरण दिवस मनाया जा रहा।
उद्योग प्रधान कोरबा जिले के हर कोने-कोने में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना इस खास अवसर पर करने के लिए छोटे-बड़े उद्योगों के संचालकों से लेकर विभिन्न तकनीकी और मशीनरी व्यवसाय मैं लगा हुआ वर्ग काफी उत्साहित है।
पूजा को लेकर हर कहीं तैयारी की जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर अनेक क्षेत्रों में पूजा से संबंधित सामग्री का बाजार से लगा हुआ है, जिसमें सुबह से चहल-पहल रही और यहां अच्छी खासी खरीदारी करते लोगों को देखा गया।
मंगलवार को सुबह हजारों स्थान पर आदि शिल्पी की प्रतिमाएं स्थापित करने के साथ उनकी पूजा अर्चना की जाएगी। रात को भजन-कीर्तन से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और अगले दिन प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















