जिले के कॉलेज की टीमें शामिल हुईं परिक्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में

कोरबा । स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय के द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन महिला/पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन सीएसईबी पूर्व जूनियर क्लब के बैडमिंटन कोर्ट में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की महिला-पुरुष टीमों ने भाग लिया।


परिक्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बैडमिंटन प्रतियोगिता से किया गया। स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय को पहली बार ऐसे आयोजन का अवसर मिला। टूर्नामेंट का उद्घाटन शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना खरे ने किया।

टूर्नामेंट में आयोजक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की महिला और पुरुष टीम के साथ-साथ शासकीय ई.वी.पी.जी. कॉलेज, मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा,  ग्राम्यभारती महाविद्यालय हरदीबाजार, स्व. प्यारेलाल कंवर महाविद्यालय भैसमा, कमला नेहरू महाविद्यालय और अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की पुरुष-महिला टीम ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय की महिला टीम विजेता रही और अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। वहीं पुरुष बैडमिंटन में कमला नेहरू महाविद्यालय की टीम विजेता रही और शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि गोवर्धन सिदार, चीफ केमिस्ट सीएसपीजीसीएल कोरबा पूर्व, विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. रात्रे प्राचार्य, विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्व  एवं डॉ. बी.एस. राव क्रीड़ा अधिकारी, शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।

अंत में डॉ. डेज़ी कुजूर प्रभारी स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय के द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। महाविद्यालय के अतिथि क्रीड़ा अधिकारी मनोज कुमार यादव, पूजा सिंह, दिव्या पटेल, नुपिता सेन यादव, शैलेश माहेश्वरी तथा छात्र-छात्राएं एंजेलिना, एंजेल, हार्दिक,आयुष आदि की टूर्नामेंट संचालन में सक्रिय भागीदारी रही।