कोरबा रेलवे स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म पर एक युवक 22 फिट ऊपर खम्भे में चढ़ गया और स्टेशन में खड़ी यात्री ट्रेन के ऊपर विधुत प्रवाह ओएचई तार में कूद गया जहा नीचे गिरने के बाद उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद देखते ही देखते यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना रेलवे आरपीएफ को दी गई जहा मौके पर पहुच घटना स्थल का जांच कर सम्बंधित रेलवे चापा जीआरपी को इसकी जानकारी दी गई।युवक की पहचान नही हो पाई है जहाँ पहचान कार्यवाही में रेलवे आरपीएफ जुटी हुई है।
बताया जा रहा है जब युवक विधुत प्रवाह ओएचई तार में कूदा इस दौरान स्टेशन में शॉर्ट सर्किट हो गया और तार में विधुत उतपन्न होने लगा जहा कुछ देर के लिए यात्रियों में हड़कप मच गया था चुकी घटना के समय दो नम्बर प्लेटफार्म पर दो यात्री ट्रेन खड़ी हुई थी।
कोरबा रेलवे आरपीएफ ने बताया कि इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जहां मृतक की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है सोशल मीडिया के माध्यम से आसपास स्टेशनों में और ग्रुप में फोटो वायरल किया जा रहा है वहीं इसकी सूचना कार्यवाही के लिए संबंधित चापा जीआरपी को दे दी गई है। जहां आने के बाद ही आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
कोरबा रेलवे स्टेशन में कोई घटना घटती है तो कार्यवाही के लिए 35 किलोमीटर दूर चांपा जीआरपी पुलिस कोरबा पहुंचती है जिसके इंतजार में घंटा लग जाते हैं फिर से यह घटना सामने आई जहां युवक के मौत के कई घंटे बीत जाने के बाद भी चंपा जीआरपी नहीं पहुंची है और शव रेलवे स्टेशन पर पड़ा हुआ है जिसकी सुरक्षा के लिए कोरबा आफ पुलिस मौके पर तैनात है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















