रविवार को कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र जंगल रेंगाखार के ग्राम लोहारीडीह में बवाल हो गया है। यह करीब 100 से अधिक संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। लेकिन, ग्रामीणों ने फोर्स को गांव से बाहर खदेड़ दिया है। गांव के भीतर फोर्स को घुसने नहीं दिया जा रहा। यह गांव एमपी-सीजी बॉर्डर पर है। इस गांव से करीब 5 किमी आगे एमपी के जंगल में एक युवक का फांसी पर लटकते लाश मिली है।
ग्रामीणों का शक है कि युवक की हत्या गांव के एक परिवार के लोगों ने की है। ऐसे में ग्रामीणों ने संदेही के घर को आग के हवाले कर दिया। आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी गई। शुरूआत में पुलिस ने आग लगे घर से एक व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर हमला कर दिया। जैसे-तैसे पुलिस को गांव से बाहर आना पड़ा। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि जिस घर में आगजनी की घटना हुई है वहां और कितने लोग फंसे हुए है।
वर्तमान में जिला मुख्यालय कवर्धा से पुलिस बल को भेजा जा रहा है। पुलिस भी ग्रामीणों को समझाइश में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति का शव जंगल में मिला है। यह क्षेत्र में एमपी में आता है, ऐसे में इसकी जांच एमपी पुलिस करेगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। मौके पर एमपी की पुलिस की मौजूद है।
ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला
नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र जंगल रेंगाखार के ग्राम लोहारीडीह में हुए बवाल के बाद अब स्थिति साफ होते जा रही है। इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के युवक कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। इस हमले में एसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
