रायगढ़ । जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना की सूचना सामने आई है। गणेश विसर्जन के दौरान कुडुमकेला गांव के 24 वर्षीय युवक की बाघ तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कुडुमकेला निवासी अमित महंत (24), पिता खिलन दास, शुक्रवार 13 सितंबर की शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए ग्रामीणों के साथ बाघ तालाब पर गया था। विसर्जन के दौरान अमित तालाब में उतरा, लेकिन गहराई में जाने के बाद वह बाहर नहीं आ सका। जब ग्रामीणों को अमित की अनुपस्थिति का पता चला, तो उन्होंने तालाब में उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
14 सितंबर की सुबह, परिवार और ग्रामीणों ने पुनः तालाब में खोजबीन की तो युवक का शव पानी में तैरता मिला। अमित की आकस्मिक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















