श्री श्याम अखाड़ा में बुंदेली में श्याम भजनों की बहेगी रसधारा

कोरबा। ग्राम बुंदेली में दशम श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 14 सितंबर को आयोजित है जिसकी तैयारी पूर्ण हो गई है। भव्य पंडाल दुल्हन कि तरह सज कर तैयार है। आयोजन में देशभर से प्रख्यात गायक आएंगे। 


यह आयोजन 14 सितंबर को सुबह 11:15 बजे सेे शुरू होकर द्वितीय दिवस रविवार की सुबह बाबा श्याम की भव्य आरती के साथ समाप्त होगा। दशम श्री श्याम अखाड़ा आयोजन की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि इस आयोजन में देशभर से प्रख्यात गायक बाबा श्याम के भजनों के साथ अपने प्रस्तुति देंगे।

भाव-अरदास समर्पण के संगम के दौरान बाबा श्याम की अखंड रसोई भी चलती रहेगी जिसमें भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। श्री धाम वृंदावन से आए आचार्य आनंद कृष्ण ठाकुर के द्वारा 300 किलो फूलों के साथ वृंदावन की होली का आनंद भी श्याम प्रेमी कार्यक्रम के दौरान उठाएंगे।


कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं द्वारा बाबा का भव्य दरबार सजाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान अखंड ज्योत, श्री श्याम खजाना, छप्पन भोग और चुनरी उत्सव भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस वर्ष आनन्द कृष्ण ठाकुर श्रीधाम वृन्दावन, नरेश सैनी गुडगांव, धुव शर्मा, केमीता राठौर उदयपुर, देविका बाजोरिया कोलकता, यश लाडिया कोलकता, विनय अग्रवाल रायपुर, हरजीत सिंह हीरा टाटानगर, अभिषेक गर्ग सक्ति, विनोद शर्मा वृन्दावन, संध्या तोमर फरीदाबाद, विकास झा कोलकाता, बुन्दू म्यूजिकल ग्रुप जयपुर के कलाकरों के द्वारा भव्य प्रस्तुति दी जायेगी। आयोजन समिति ने कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के श्याम प्रेमियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया है।