स्कूल का समय 10 से 4 बजे तक, आदेश जारी

कोरबा। जिले में विद्यालय संचालन का समय संबंधी विभाग द्वारा दो अलग-अलग आदेशों के कारण शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति हो गई थी। कई विद्यालय समय 9:45 से 4 बजे संचालित हो रहे थे, तो कई विद्यालय 10 से 4 बजे। विद्यालय संचालन समय के अंतर के कारण कई शिक्षकों को नोटिस भी जारी हुआ।


सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव व जिला महासचिव जय कुमार राठौर द्वारा जिले में विद्यालय संचालक समय व अन्य शिक्षकीय समस्याओं के निराकरण संबंधी संयुक्त रूप से ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा को सौंपकर जिले के विद्यालयों में संचालन समय को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का स्थाई आदेश 2018 का पालन करवाने हेतु आग्रह किया गया।

सर्व शिक्षक संघ की मांग पर शाला संचालन का समय पुन: 10 से 4 किए जाने पर संघ के विपिन यादव, अरुण साहू, लोकनाथ सेन, कृति लहरे, विनय कुमार शुक्ला, जय कुमार राठौर, बी.आर. यादव, अजय प्रताप सिंह व संघ के समस्त पदाधिकारी व सदस्यो सहित जिले के समस्त शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।