कोरबा। लेमरू पुलिस द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 2 आरोपियों से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंजारीडांड़ कटेलपार लेमरू निवासी दुहन सिंह कंवर पिता समय लाल कंवर 28 वर्ष व अगर साय गोंड़ पिता बुढ़े राम 46 वर्ष अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रहे हं। इस सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।
आरोपियों दुहन सिंह कंवर व आगर साय गोंड़ अपने घर के सामने में कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिले। दोनों के कब्जे से 30 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
