कोरबा । उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1.20 करोड़ रूपए से होने वाले विकास कार्यों की नींव रखी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड के समुचित विकास और जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी कटिबद्धता के साथ कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। आने वाले पांच साल में एक भी गली कच्ची नहीं रहेगी। हर एक गली को पक्की की जाएगी।
उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रूद्रनगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर कही। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि हमारी कोशिश है कि शहर के हर वार्ड में सडक़, नाली, पेयजल के कार्य एक साथ शुरु हो, इसके लिए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा विकास कार्यों के लिए राशि भी तत्काल स्वीकृत की जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीब कल्याण की योजना का क्रियान्वयन तेजी से होता है, बहनों को गैस चूल्हा का वितरण, पीएम आवास की योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना का लाभ आज हर महिला को मिल रहा है।
अब कोरबा नगर निगम क्षेत्र की किसी भी जरुरत के लिए फंड की कमी आड़े नहीं आएगी। वार्डों में सडक़ और नाली निर्माण की सबसे अधिक जरुरत है।
प्राथमिकता के आधार पर सडक़, नाली निर्माण कराया जा रहा है ताकि आवागमन और पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर हो सके। पोड़ीबहार वार्ड में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की विधानसभा चुनाव के दौरान यहां की जनता ने सडक़ व नाली निर्माण कार्य की मांग की गई थी, मुझे हर्ष है की आज 43.24 लाख रुपए के लागत से कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है।
इस अवसर पर वार्ड 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन,कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, वॉर्ड 31 के पार्षद सुकुंदी यादव, पार्षद अजय गोंड़, पार्षद प्रदीप जायसवाल, फेकूराम देवांगन, अनिल वस्त्रकार, शिव जायसवाल, संजू शर्मा, राजेन्द्र साहू, रामकुमार राठौर, दिनेश वैष्णव, रमा मिरी, गुडिय़ा यादव, गोपलाल यादव, रामकुमार पटवा, चंदन सिंह सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
