एसईसीएल की दीपका खदान का सीएमडी ने किया निरीक्षण

कोरबा। सीएमडी एसईसीएल ने दीपका मेगा माईन का निरीक्षण किया। देर शाम खदान में पहुँचकर गतिविधियों का अवलोकन किया। एरिया टीम को उत्पादकता अभिवृद्धि हेतु निर्देश जारी किए।

बुधवार देर संध्या सीएमडी डॉ.प्रेम सागर मिश्रा दीपका खदान में उतरे। वे सुआभोंडी पैच में गए और वहां संचालित खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने कोर टीम से ओबीआर निष्कासन, कोल उत्पादन और एरिया से कोल डिस्पैच पर चर्चा किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने शुरू हुए माह के कोल उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने की रणनीति की भी समीक्षा की। मौके पर एरिया महाप्रबंधक संजय मिश्रा भी उपस्थित रहे।