कोरबा । जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी पूरे जिले में अवैध कार्यों जैसे जुआ, अवैध कबाड़, गांजा, अन्य नशा के कारोबार में लगाम लगाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए है और लगातार ऐसे कार्यों पर कार्यवाही भी की जा रही है। इसी के तहत कटघोरा पुलिस को कटघोरा थान्तर्गत दो स्थानों पर जुआ खेलने की मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने दो टीम गठित कर दो अलग अलग स्थानों दबिश दी। जहां रजकम्मा के जंगल मे जुएं के फड़ पर दबिश देते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया तथा 5600 रुपये नगद बरामद किया वहीं बिंझरा के जंगल मे जुए के फड़ पर छापा मारते हुए 4 जुआरी को गिरफ्तार करते हुए 11300 नगद तथा 3 मोटर सायकिल बरामद किया गया।
इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा पुलिस ने आरोपी रामायण दास, उम्र 61 वर्ष निवासी बरबसपुर, वृंदावन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अरदा, राजेन्द्र सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी जड़गा, रामकुमार पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, राम कुमार कंवर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, रामनारायण सांवरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम आमाखोखरा, राजकुमार गढेवाल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, गौतम गोश उम्र 34 वर्ष निवासी को गिरफ्तार करते हुए जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक महेंद्र चंद्रा, आरक्षक रमेश कश्यप, आरक्षक मनीष साहू, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक विवेक जोशी, आरक्षक वीरेंद्र पटेल शामिल थे। इन पुलिसकर्मियों ने अत्यधिक सतर्कता और कुशलता से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
