अपने वादे से मुकरे एसईसीएल के अधिकारी,13 को खदान बंदी
कोरबा । एसईसीएल गेवरा द्वारा अर्जित ग्राम दर्राखांचा, अमगांव तहसील हरदीबाजार स्थित मकानों व परिसम्पतियों के मुआवजा में विसंगति की शिकायत एवं कार्यवाही की माग करते हुए ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है और 13 सितंबर को अपने मांग पर खदान बंद करने की चेतावनी दिया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि एस ई सी एल गेवरा क्षेत्र द्वारा ग्राम दर्राखांचा अमगांव स्थित मकानों और परिसम्पतियों का नापी सर्वे एक साल पहले किया जा चुका है।
नापी से पूर्व गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक एस के मोहंती और भू राजस्व अधिकारी नरसिम्हा राय (मंगू) ने अपने कार्यालय में बुलाकर ग्रामवासियों को आश्वासन दिया था कि उनके मुआवजा और अन्य सुविधायें रोजगार से वंचित भूविस्थापित को कौशल उन्नयन सह सहयोग राशि, बसाहट के एवज में बढ़ी दर से पुनर्वास राशि इत्यादि का पूरा-पूरा भुगतान किया जाएगा किन्तु अब लगभग एक साल बाद मुआवजा भुगतान के लिए दी गयी जानकारी में उक्त सभी सुविधाओं और मुआवजा दर में कटौती कर दिया गया है ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
